पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
भामियां रोड के प्रीत नगर इलाके में शनिवार को एक खाली प्लॉट में नवजात रोते हुए मिला। राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास से लोगों से पूछताछ के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भामियां की प्रीत कालोनी इलाके में एक प्लॉट में बच्चा रो रही थी। बच्चे के रोने की आवाज सुन आसपास के सैर कर रहे लोग वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चे के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना जमालपुर के पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि बच्चे को जच्चा-बच्चा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रीत नगर इलाकों की गली नंबर -1 में बच्चे के रोने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि बच्चे को अखबार में लपेटकर झाड़ियों में फेंका गया था। बच्चे के ठीक होने के बाद उसे अदालत के आदेश के बाद आश्रम भेज दिया जाएगा।