मोगा। रोजगार के लिए छह साल पहले मनीला गए गांव दोधर निवासी जगरूप सिंह (48) की वीरवार सुबह मनीला में गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तीन बहनों और तीन भाइयों में से सबसे छोटा जगरूप सिंह डेढ़ साल पहले अपने बेटे का विवाह करने के बाद मनीला चला गया था। भारतीय समय के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े दस बजे अपने काम से घर वापस आ गया था। दोबारा काम से फोन आने पर माल लेकर वह बाइक पर जा रहा था। इसी बीच हेलमेट पहने दो व्यक्ति उसका पीछा करने लगे। उसने अपनी बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी, लेकिन आरोपियों ने उसे गोली मार दी। जब तक उन्हें उसकी मौत का यकीन नहीं हुआ, वह आस पास मंडराते रहे। लेकिन किसी ने उनको रोकने का साहस नहीं किया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी कुलदीप कौर, बेटा सुखदीप सिंह और बेटी मनदीप कौर है। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने समेत इस प्रकार की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।