पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुक्तसर। मंगलवार को दिनदहाड़े गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर चार पर स्टाल लगाकर सामान बेच रही गांव खुन्नण कलां निवासी एक महिला की हत्या कर दी गई। पति के साथ अनबन होने के चलते कुछ समय पूर्व यह महिला गांव खुंडे हलाल के एक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। मगर बाद में पति-पत्नी में सुलह हो जाने पर महिला दोबारा पति के घर चली गई। इसी बात पर गुस्साए आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। महिला की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खुन्नण कलां निवासी 60 वर्षीय महिंदर कौर की कुछ वर्ष पहले अपने पति ठाकुर सिंह के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद वह पति का घर छोड़ गांव खुंडे हलाल निवासी 70 वर्षीय बिल्लू के साथ उसके घर रहने लगी थी। मगर कुछ समय पहले महिला की अपने पति के साथ दोबारा सुलह हो जाने पर वह दोबारा बिल्लू का घर छोड़ अपने पति ठाकुर के पास चली गई। वह रोजाना की तरह ही सुबह ग्यारह बजे मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर 4 पर स्टाल लगाए बैठी थी और उसका पति कहीं आसपास ही गया हुआ था। इतने में बिल्लू वहां आया और उसे अपने साथ चलने को कहने लगा। महिला के इंकार करने पर वह तैश में आ गया और लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। इससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल तथा थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के पति ठाकुर के बयानों पर बिल्लू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।