जालंधर। पेट्रोल पर वैट को लेकर भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। पेट्रोल का मूल्य कम कराने के लिए सीएम से किसी तरह की बात नहीं करेगी।
यह बात पंजाब भाजपा के प्रवक्ता मनोरंजन कालिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की हित में खड़ी हुई है और इसी कारण भारत बंद कर सरकार को चेताया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा-शिअद गठबंधन सभी नगर निगम पर कब्जा करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लोग दुखी हैं, इसी कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, शिमला में नगर निगम उनके हाथ से चली गई। पंजाब में गठबंधन दोबारा नगर निगम पर अपना कब्जा जमाएगा।
शिव वर्मा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेता शिव वर्मा को भाजपा में शामिल होने पर सिरोपा देकर शामिल किया। कालिया ने कहा कि शिव वर्मा के आने से भाजपा को बल मिलेगा। इस दौरान जिला प्रधान सुभाष सूद, जालंधर नगर निगम चुनावों के इंचार्ज मंजीत सिंह राय मौजूद थे।