सुनाम(संगरूर)। शैलर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे एक मिस्त्रत्त्ी और तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत को गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शैलर मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव नंगला में भुल्लर राइस मिल का निर्माण कार्य चल रहा था। कार्य में जुटे मजदूर नंगला व गांव संगतीवाला के थे। इसी दौरान अचानक बीस फीट ऊंची दीवार गिर गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर ने अस्पताल में जाते वक्त दम तोड़ दिया। मरने वालों में अमरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह, पप्पू पुत्र जोगिंदर सिंह, रिंकू पुत्र हरी सिंह और बलबीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह शामिल हैं। घायलों में तारी, अमरजीत, सतगुर, अमरीक व तेजी शामिल हैं। जिन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से अमरीक सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया। घायल तारी ने बताया कि काम करते समय एक सांप अचानक दिखाई दिया और मजदूरों ने शोर मचाया। इसी दौरान कुछ मजदूर लकड़ी की बनाई पैड पर चढ़ गए व ऊपर से ईंटें फैंकने लगे। कुछ ईंटें लकड़ी के पोल पर लगी और पैड धड़ाम से गिर गई। तारी ने कहा कि सांप को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई थी।
डीएसपी दिडबा शरणजीत सिंह ने कहा कि शैलर मालिक राजिंदर सिंह समेत अन्य हिस्सेदारों व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करके कारवाई की जा रही है।