पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अमृतसर। एनजीओ एसपीसीए ने पांच दुर्लभ प्रजाति के बाजों को चाइना डोर के चंगुल से बचाया है। इस संगठन के संयोजक अमृतसर के डीसी रजत अग्रवाल हैं। फिलहाल घायल बाजों का इलाज संगठन के इंस्पेक्टर अशोक कुमार जोशी कर रहे हैं।
अशोक कुमार जोशी ने बताया कि यह बाज बुरी तरह से चाइना डोर में फंसे हुए थे और काफी डरे सहमे थे। इन बाजों को अमृतसर के कंपनी बाग इलाके में स्थित गोल बाग में देखा गया। ये बाज घायल हालत में पेड़ों पर बैठे थे और बुरी तरह चाइना डोर में फंसे हुए थे। इस जाति के बाज पहले यहां अमृतसर में कभी नहीं देखे गए। आम तौर पर यह बाज पहाड़ी एवं जगली इलाकों में पाए जाते है परंतु मौसम की तबदीली के कारण यह बाज किसी तरह अमृतसर पहुंचे। यहां चाइना डोर में बुरी तरफ फंस कर घायल हो गए। फिलहाल बाजों की हालत खतरे के बाहर है।