पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अमृतसर। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ वीरवार को पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में अमृतसर में एक रोष रैली का आयोजन किया गया। भाजपा वर्करों ने भंडारी पुल पर रैली का आयोजन करके गृह मंत्री शिंदे को चेतावनी दी कि वह भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कहे हुए अपने शब्द वापस लें और सार्वजनिक रूप में माफी मांगे। इस प्रदर्शन में केबिनेट मंत्री अनिल जोशी और भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कमल शर्मा ने कहा कि बच्चा-बच्चा जानता है कि भाजपा और आरएसएस देश भक्त संगठन है। इस अवसर पर रजिंदर मोहन सिंह छीना, जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा, जनार्धन शर्मा, पार्षद अनिल सिक्का, मेयर बख्शी राम अरोड़ा और केवल कुमार मौजूद रहे।