{"_id":"26620","slug":"Amritsar-26620-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0906\u091f\u094b \u0930\u093f\u0915\u094d\u0936\u093e \u0915\u0940 \u091f\u0915\u094d\u0915\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u091a\u094d\u091a\u0947 \u0915\u0940 \u092e\u094c\u0924 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
आटो रिक्शा की टक्कर में बच्चे की मौत
Amritsar
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
अमृतसर। दिल्ली लाहौर अंतरराष्ट्रीय मार्ग हाईवे पर तेज रफ्तार दो आटो रिक्शा की गंभीर टक्कर के चलते एक 7 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 6 अन्य व्यक्तियों के भी मामूली रूप चोटें आई हैं। घटना स्थल पर मौजूद लखविन्द सिंह निवासी चक्क मुकंद ने बताया कि गुरु की वडाली सत्संग में भाग लेकर तकरीबन 10-12 लोग आटो रिक्शा पर सवार होकर चक्क मुकंद जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से गलत साइड पर तेज रफ्तार से आ रहे आटो रिक्शा ने उक्त सवारी आटो रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सवारियों से भरा आटो रिक्शा सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। इस दौरान आटो रिक्शा में सवार 7 वर्षीय प्रिंस वासी चक्क मुकंद आटो के नीचे आ गया ओर इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में राजबीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र अजीत सिंह, परमजीत सिंह कौर पत्नी बलविंदर सिंह ओर गगन पुत्री बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें छहर्टा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।