अमृतसर। अमृतसर से हेमकुंड साहिब में माथा टेकने गए पांच उद्योगपतियों की इनोवा कार बद्रीनाथ के रास्ते सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जबकि चार लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना अमृतसर पहुंचते ही परिवारों में मातम छा गया है।
अमृतसर न्यू फोकल प्वाइंट के पांच उद्योगपति इस वर्ष भी हेम कुंड साहिब में माथा टेकने गए। अमृतसर के ही एक उद्योगपति ओंकार सिंह ने बताया कि उसके चाचा सुखदेव सिंह पुत्र पुत्र गुरदयाल सिंह अपने दोस्तों सुखदेव सिंह पुत्र चरणजीत सिंह उर्फ छिंदा, इकबाल सिंह, सीटा और एक अन्य दोस्त के साथ हेम कुंड साहिब माथा टेकने के लिए गए हैं। ये लोग सुखदेव सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह की इनोवा कार (पीबी 02बीजी 0089) से गए हैं। सुखदेव सिंह की कार खुद ड्राइव कर रहा था। उनको सूचना मिली है कि हेमकुड साहिब के वापस आते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें सिर्फ एक सुखदेव सिंह पुत्र चरणजीत सिंह का शव मिला है जबकि अन्य लापता बताए जाते हैं।
ओकार सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह का अमृतसर जीटी रोड के पास एक डाई पंचिंग मैटीरियल बनाने की यूनिट है। इसी तरह अन्य भी अपने अलग अलग यूनिट बताते है। क्यों कि अभी तक उसने और सभी के परिवारों को स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कितने लोगों की मौत हुई है। सुखदेव का बेटा सतविदंर सिंह घटना स्थल की तरफ रवाना हो गया है। परंतु सभी परिवारों में दहशत का महौल है।