अमेरिकी चुनाव में रिकॉर्ड वोट हासिल कर जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। चुनावी रैली से लेकर चुनाव परिणाम तक हर पल जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन अपने पति के साथ खड़ी रहीं। अपने पति का हर कदम पर साथ दिया। आइए जानते हैं कौन हैं जिल बिडेन, जो अमेरिका की प्रथम महिला बनेंगी....
69 वर्षीय जिल बिडेन पेशे से शिक्षक हैं। जिल के पास चार डिग्रियां हैं। जिल की योजना है कि वह व्हाइट हाउस में प्रथम महिला की जिम्मेदारी निभाते हुए भी बाहर शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगी। ऐसा करने वाली जिल बिडेन अमेरिका की पहली प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस के बाहर काम करके वेतन हासिल करेंगी।