यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा ने एक अहम जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसकी विधिवत घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सुरभि होटल में भाजपा की ओर से आयोजित अभ्यास वर्ग (ट्रेनिंग कैंप) में हुई। मिर्जापुर के सीखड़ ब्लॉक के जमालपुर गांव के निवासी स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बना कर भाजपा ने एक बार फिर पूर्वांचल को प्रमुखता दी है। इससे पहले पूर्वांचल से ही डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय प्रदेश अध्यक्ष थे। इनकी शादी झांसी जनपद के सिगार गांव में हुई थी। स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड के जालौन को कर्मभूमि बनाया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें स्वतंत्र देव सिंह का राजनीतिक सफरनामा...