अभिनय के क्षेत्र में मेरी फूल सी बच्ची आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। यह कहते हुए सोमवार को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे दहाड़े मार कर रोने लगी। उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई और वह हमें आखिरी सांस तक न भूलने वाला जख्म देकर न जाने कहां चली गई। रोती बिलखती हुई मधु दुबे को उनके परिजन और सारनाथ थाने की महिला पुलिसकर्मी बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुई थीं।
रोते-रोते कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए। गुस्से में पूछा कि अगर समर सिंह ने कुछ नहीं किया तो वह कल से क्यों गायब है। उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ के मेंहनगर का रहने वाले हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से वो फरार हैं।
ये भी पढ़ें: आखिरी बार आकांक्षा ने किससे की बात... व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट में छिपा है मौत का सच!