मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों की कमान बेटियों की हाथ में थी। इससे पहले गुरुवार को जिले की बेटियों ने 65 अधिकारियों की कुर्सी संभाली थी। शुक्रवार को सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद रहे।