कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम कर रही है। पश्चिमी यूपी में भी भाकियू हरियाणा-पंजाब के किसानों के समर्थन में उतर आई है। यहां विभिन्न जनपदों में आज चक्का जाम किया जा रहा है। देखें कहां क्या है स्थिति :-
मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर जिटौली गांव के सामने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी की हुई हैं।
मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर जिटौली गांव के सामने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी की हुई हैं।