बिजनौर में बढ़ापुर क्षेत्र के कोपा गांव में हुई छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
छात्रा पर किए ताबड़तोड़ वार
गांव कोपा में बारहवीं की छात्रा की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या की गई। उसके शरीर पर करीब सात जगह वार किए गए और उसका पेट चीर दिया गया। पुलिस को हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। किसी करीबी पर ही हत्या किए जाने का शक है।
मरने वाली छात्रा प्रियंका (20 वर्ष) पुत्री स्व. हरस्वरूप बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कोपा की रहने वाली थी। वह शनिवार रात में दो बजे घर से लापता हो गई थी। रातभर तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली थी। वहीं रविवार दोपहर करीब 11 बजे उसका शव घर से 20 मीटर दूर ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला।