बिजनौर में बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कोपा निवासी प्रियंका का उसके प्रेमी ने ही कत्ल किया था। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। प्रियंका युवक के ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। इसी के चलते युवक ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 26 सितंबर की रात युवक ने प्रियंका को गन्ने के खेत में बुलाया। उसको पहले मोमोज खिलाए और सर्जिकल चाकू से उसका पेट चीरकर उसे मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर ने प्रेसवार्ता करते हुए प्रियंका हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की रात दो बजे प्रियंका (20 वर्ष) पुत्री स्व. हरस्वरूप निवासी कोपा की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। घर से बीस मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में प्रियंका का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। शव के पास में ही पड़े मिले प्रियंका के मोबाइल फोन की सीडीआर के जरिए पुलिस आरोपी युवक तक पहुंच गई।