बदायूं कांड में नया मोड़, दरिंदों में एक और भी था, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का शव देख कांप गया था कलेजा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Jan 2021 12:18 PM IST
सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में दो आरोपी जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस की अब तक की जांच में एक और दरिंदे का नाम सामने आया है, जो घटना के वक्त वहां मौजूद था। तीन जनवरी की रात उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी।