करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर करोड़पति हैं। उनके पास ढाई लाख और पत्नी पर 50 हजार की नकदी है। बैंक में खुद के खाते में 37 हजार और पत्नी के खाते में 8230 रुपये जमा हैं। महाराज सिंह धनगर 8.82 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। फॉर्च्यूनर कार के अलावा उनके पास 5.20 लाख और पत्नी पर 10.40 लाख रुपये के आभूषण हैं। उनके विरुद्ध धोखाधड़ी के अलावा घर में घुसकर मारपीट करने के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।