आगरा के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषभ मिठास की मौत को बृहस्पतिवार को 12 महीने हो गए। पुलिस मौत के रहस्य को सुलझा नहीं सकी है। मां और पिता ने कहा कि बेटे की हत्या हुई थी। पुलिस ने सात मिनट में ही घटना को आत्महत्या दर्शा दिया। क्राइम सीन दोहराया गया। इसमें हत्या की तरफ इशारा किया गया। इसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास के बेटे ऋषभ का शव 23 मार्च 2022 को खंदारी स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में पड़ा मिला था। बैग हाॅस्टल की तीसरी मंजिल पर पड़ा था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। हाॅस्टल में आने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। कोई बाहरी व्यक्ति आता नजर नहीं आया था। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही थी। पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें - आगरा में फिर कोरोना की दस्तक: 42 वर्षीय व्यक्ति मिला संक्रमित, नहीं है कोई लक्षण; इस तरह हुई पुष्टि