{"_id":"600976050a004006d211eea5","slug":"kidnap-and-murder-of-boy-cm-yogi-give-five-lakh-to-family-dead-body-reach-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\u092c\u093e\u0932\u0915 \u0915\u093e \u0905\u092a\u0939\u0930\u0923 \u0915\u0930 \u0939\u0924\u094d\u092f\u093e \u0915\u093e \u092e\u093e\u092e\u0932\u093e: \u0936\u0935 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0924\u0947 \u0939\u0940 \u091a\u0940\u0916\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0926\u0932\u0940\u0902 \u0938\u093f\u0938\u0915\u093f\u092f\u093e\u0902, \u092e\u0941\u0916\u094d\u092f\u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u091c\u0924\u093e\u092f\u093e \u0926\u0941\u0916","category":{"title":"Crime","title_hn":"\u0915\u094d\u0930\u093e\u0907\u092e","slug":"crime"}}
बालक का अपहरण कर हत्या का मामला: शव पहुंचते ही चीखों में बदलीं सिसकियां, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by:
Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 12:11 AM IST
मृतक बच्चे का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पिथनपुर में अपहरण के बाद हुई बालक की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव गांव पिथनपुर में पहुंचा तो परिजनों की सिसकियां चीखों में बदल गईं। चीत्कार मच गया। पिथनपुर निवासी दस वर्षीय बालक लोकेश का शव मिलने बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इधर गांव पिथनपुर के ग्रामीण और आस पास के गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। बालक की हत्या को लेकर हर किसी की जुबां पर दर्द था। लोग कह रहे थे कि बेरहमी से नन्हीं जान ले ली। लोगों की आंखें नम थी और वे द्रवित दिखाई दे रहे थे। इधर एसडीएम शिव कुमार, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम कई थानों के पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहीं। शाम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बालक के शव को गांव के समीप एक तालाब किनारे दफनाया गया।