Rules Changing From June 1st: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। नए महीने की शुरुआत में वित्तीय संस्थाओं से लेकर कई सरकारी विभागों द्वारा कई नियमों में बदलाव किए जाते हैं। इन बदलावों का हमारे जीवन पर व्यापक असर देखने को मिलता है। ऐसे में हर महीने बदले जाने वाले इन नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। अगर आप बदले गए इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 जून, 2023 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। 1 जून से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा गैस सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा टू व्हीलर की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अगले महीने की शुरुआत में क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं?