Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान कई तरह की आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको झारखंड सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। झारखंड सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है। पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कमाई की असीम संभावनाएं छिपी हैं। ऐसे में किसान खेती किसानी करने के अलावा पशुपालन से भी अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार राज्य में रह रहे किसानों को गाय खरीदने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -