Remove Spider Webs: हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ रहे, जिसके लिए लोग रोज घर में साफ-सफाई भी करते हैं। ये इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि अगर हम साफ जगह पर नहीं रहेंगे तो हम कई बीमारियों से घिर सकते हैं। इसलिए घर को साफ करना जरूरी है। पर एक चीज है जिससे लगभग सभी लोग परेशान नजर आते हैं और वो है मकड़ी के जाले। लोगों के कमरे की दीवारों और कोनों, बाथरूम और यहां तक की छत और किचन में भी मकड़ी के जाले लग जाते हैं। मकड़ी के जाले को वास्तु की दृष्टि से भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी मकड़ी के जाल से परेशान हैं, तो चलिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं जिनसे आप इनका सफाया कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
मकड़ी के जाले को साफ करने के ये हैं कुछ तरीके:-
नंबर 1
- मकड़ी के जालों को हटाने में नीलगिरी का तेल भी आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि नीलगिरी के तेल को एक स्प्रे वाली बोतल में भरना है। फिर आपको इसे मकड़ी के जालों वाली जगह पर स्प्रे करना है, जिससे मकड़ी के जाल हट सकते हैं।
नंबर 2
- अगर आपके कमरे, बाथरूम या अन्य जगहों पर मकड़ी के जाले लगे हैं, तो आप संतरे के छिलके की मदद ले सकते हैं। मकड़ी को संतरे की महक पंसद नहीं होती है। इसलिए इसकी सुगंध सूंघकर मकड़ी घर के बाहर भाग जाती है।
नंबर 3
- अगर आप भी मकड़ी के जाल से परेशान हैं, तो आप सफेद सिरके की मदद से इसे हटा सकते हैं। आपको एक स्प्रे वाली बोतल में सफेद सिरके को डाल लें। इसके बाद जहां-जहां पर मकड़ी के जाल हैं, वहां इसका स्प्रे करें।
नंबर 4
मकड़ी के जाले को हटाने के लिए नींबू की मदद भी ली जा सकती है। नींबू के छिलकों के इस्तेमाल से मकड़ी दूर भागती है, कयोंकि नींबू की महक मकड़ी को पसंद नहीं होती है। इससे न सिर्फ मकड़ी दूर भागती है, बल्कि जाले बनने भी खत्म हो सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में आम जानकारी दी गई है। अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।