e-Shram Card: भारत में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। इन कामगारों की आमदनी, दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इसके अलावा इन लोगों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। इन कामगारों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कोई खास प्लान या योजना नहीं होती। इस कारण उम्र होने के बाद इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इसको बनाने पर लाभार्थी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनाने जा रहे हैं, तो कुछ नियमों को जान लेना लें। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते हैं, तो शायद आपको ई-श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।