Vat Savitri Purnima 2023 Date: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात आदि में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है। जहां उत्तर भारत में में भक्त ज्येष्ठ अमावस्या के दिन उपवास का पालन करते हैं, वहीं दक्षिण भारत में, लोग ज्येष्ठ पूर्णिमा या पूर्णिमा के दिन व्रत रखते हैं। वट सावित्री व्रत में विवाहित महिलाएं व्रत रखने से साथ वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण करती हैं और इसके बाद पूरे विधि विधान से वट वृक्ष का पूजन करती हैं। इस बार वट सावित्री पूर्णिमा पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वट पूर्णिमा के दिन प्रातः काल और दोपहर मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं वट सावित्री पूर्णिमा की तिथि, पूजा मुहूर्त शुभ योग के बारे में।
Guru Pradosh Vrat 2023: इस दिन है जून का पहला गुरु प्रदोष व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Hastrekha Vigyan: हथेली पर क्रॉस का निशान देता है ये संकेत,जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान