17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ होने वाले हैं। घर-घर मां दुर्गा की चौकी सजाई जाएगी। 25 अक्टूबर तक मां का पूजन-अर्चन और व्रत किए जाएंगे। ये नौ दिन मां भगवती को बेहद प्रिय हैं, इस समय मां अपने भक्तों की सभी मुराद पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिन बहुत शुभ माने जाते हैं, इस समय हर तरफ एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। नवरात्रि के दिनों में मां को प्रसन्न करके अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। ये उपाय बहुत आसान हैं। तो चलिए जानते हैं नौ दिनों में इनमें से कौन सा एक उपाय करके आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं...