हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष का 9वां माह मार्गशीर्ष 01 दिसंबर से आरंभ हो गया है। इस माह की पूर्णिमा तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। इस माह के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मार्गशीर्ष मास उनका ही स्वरूप है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इस माह के बारे में उल्लेख मिलता है कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों से कहा था कि मार्गशीर्ष मास में यमुना में स्नान करने से व्यक्ति उनको प्राप्त कर सकता है। कहा जाता है कि तभी से मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान की परंपरा का आरंभ हुआ। जानते हैं माना जाता है कि इस माह में भगवान कृष्ण के पूजन और गायत्री मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानते हैं कौन से पांच कार्य इस माह में अवश्य करने चाहिए।