हिंदू धर्म में हर व्यक्ति अपने घर में एक छोटा सा मंदिर अवश्य बनाता है ताकि वह नियमित रूप से अपने इष्ट का ध्यान कर सके। पूजा पाठ में बहुत सारी चीजों और अलग-अलग धातुओं के बर्तन का उपयोग किया जाता है। इसलिए पूजा से जुड़ी हर एक चीज का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, पूजा-पाठ में प्रयोग कि जाने वाली हर एक चीज बहुत ही शुद्ध-पवित्र होनी चाहिए। इसलिए इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है कि पूजा में आप किस धातु के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज्यादातर लोग दैनिक पूजा पाठ में स्टील के बर्तनों का प्रयोग करते हैं लेकिन स्टील के बर्तनों का प्रयोग करना सही नहीं माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूजा करते समय क्यों नहीं करना चाहिए, स्टील के बर्तनों का उपयोग और पूजा के लिए किस धातु के बर्तन रहते हैं सही...