चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। चाणक्य ने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों का सामना किया। चाणक्य ने विपरीत परिस्थितियां होने पर भी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की। अपनी बुद्धि एवं कूटनीति राजनीति की अच्छी समझ से उन्होंने एक छोटी सी उम्र में ही चंद्रगुप्त को एक शासक के रुप में स्थापित किया। चाणक्य आर्थशास्त्र की बहुत अच्छी समझ रखते थे। उन्होंने अर्थशास्त्र की रचना की जिसके कारण वे कौटिल्य कहलाए। आचार्य चाणक्य ने विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और वहीं पर विद्यार्थियों को शिक्षा भी दी। उन्होंने नीतिशास्त्र में मनुष्य के जीवन से संबंधित बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जानते हैं कौन सी बाते मनुष्य सफल बनाती हैं।