Makar Sankranti 2021: आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। पूरे साल में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं, लेकिन इनमें से चार संक्रांति मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी गईं हैं। पौष मास में सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति के रूप में जाना जाता है। सूर्य का मकर रेखा से उत्तरी कर्क रेखा की ओर जाना उत्तरायण तथा कर्क रेखा से दक्षिणी मकर रेखा की ओर जाना दक्षिणायण कहलाता है।
Makar Sankranti 2021: जानिए मकर संक्रांति का महत्व, राशि के अनुसार करें दान और पाएं ग्रह दोषों से मुक्ति