फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब शिव जी बारात लेकर राजा हिमालय के यहां पहुंचे तो पार्वती जी की माता उनके रूप को देखकर बेहोश हो गई थी। भगवान भोले नाथ का स्वरूप सभी देवों से निराला है। वे अपने शरीर पर भस्म, माथे पर चंद्रमा, अपनी जटा में गंगा और गले में भुजंग धारण करते हैं। क्या आपको पता है कि वह अपने गले में नाग, जटा में गंगा, सिर पर चंद्रमा और हाथ में त्रिशूल-डमरू क्यों धारण करते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।