फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2025: शिव और सिद्ध योग में वसंत पंचमी का पर्व, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Wed, 22 Jan 2025 11:48 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

Basant Panchami 2025: 14 जनवरी 2025 से माघ महीना शुरू हो गया है, जो 12 फरवरी 2025 तक रहने वाला है। यह माह गणेश पूजन, स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए उत्तम माना जाता है। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Date Shubh Yog Do’s and Don'ts On Basant Panchami
Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

Basant Panchami 2025: 14 जनवरी 2025 से माघ महीना शुरू हो गया है, जो 12 फरवरी 2025 तक रहने वाला है। यह माह गणेश पूजन, स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं माघ माह विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लेकर श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा का विधान है। यदि सच्चे भाव से इस तिथि पर माता सरस्वती की उपासना की जाए, तो विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।



धार्मिक ग्रंथों की मानें तो सरस्वती पूजन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती हैं, इसलिए इसे वसंत पंचमी कहते है और इस साल 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन शिव और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, जो पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ है। परंतु इस दिन कुछ खास बातों का भी ध्यान रखा जाता है ताकि देवी की कृपा जीवन पर बनी रहें। ऐसे में आइए जानते हैं कि वसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें।

Trending Videos
Basant Panchami 2025 Date Shubh Yog Do’s and Don'ts On Basant Panchami
वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान सभी को पीला टीका लगाएं। - फोटो : instagram

वसंत पंचमी पर क्या करें

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान सभी को पीला टीका लगाएं। ऐसा करने से जीवन में मानसिक शांति बनी रहती हैं।  
  • ज्योतिषियों के अनुसार मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत ही प्रिय है, इसलिए उन्हें वसंत पंचमी पर पीले रंग के पुष्प, पीली हल्दी, पीली मिठाई, पीले फल अर्पित करें। ऐसा करने पर पढ़ाई में आ रही मुश्किलें समाप्त हो सकती हैं।
Basant Panchami 2025 Date Shubh Yog Do’s and Don'ts On Basant Panchami
इस दिन मां सरस्वती को केसर का हलवा बनाकर भोग लगाएं। - फोटो : Amar Ujala
  • वसंत पंचमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करें, यह बहुत शुभ होता है। यदि ऐसा कर पाना संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • वसंत पंचमी के शुभ दिन पर माता सरस्वती की पूजा के दौरान अपनी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों की भी पूजा करें। ऐसा करने पर करियर में मनचाहे परिणामों के योग बनते हैं।
  • इस दिन मां सरस्वती को केसर का हलवा बनाकर भोग लगाएं। ऐसा करने पर वह प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Date Shubh Yog Do’s and Don'ts On Basant Panchami
वसंत पंचमी के दिन काले रंग के वस्त्र धारण न करें। - फोटो : अमर उजाला

क्या न करें

  • वसंत पंचमी के दिन काले रंग के वस्त्र धारण न करें। 
  • धार्मिक मान्तायओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Date Shubh Yog Do’s and Don'ts On Basant Panchami
वसंत पंचमी पर बिना स्नान के पूजा, जप, तप न करें। - फोटो : freepik
  • वसंत पंचमी पर बिना स्नान के पूजा, जप, तप न करें।
  • इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें।
 

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर छात्रों को परीक्षा में सफलता दिलाएंगे ये 3 उपाय, जरूर करें





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed