भारी बर्फबारी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में मुख्य सड़कों के अलावा नगर निगम की सभी संपर्क सड़कें भी बंद हैं। बर्फ से लकदक हुए पेड़ कहर बनकर टूट रहे हैं। शुक्रवार शाम तक 12 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं। घरों, बिजली तारों और गाड़ियां पर गिरे इन पेड़ों से भारी तबाही हुई है। कई जगह अभी तक सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं। वन विभाग ने शनिवार को भी शहर में पेड़ ढहने की आशंका जताते हुए अलर्ट रहने को कहा है। जाखू, बैनमोर, चौड़ा मैदान, लक्कड़ बाजार, संजौली समेत कई इलाकों में पेड़ों पर भारी बर्फ जमी है। भारी बर्फबारी के चलते राजधानी में हालात ऐसे हैं कि अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कें तक बंद पड़ी हैं। शहर के जाखू, बैनमोर, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, ढली, छोटा शिमला के कई क्षेत्रों में पैदल रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। इन इलाकों में आवाजाही बहाल करने में दो दिन लग सकते हैं।
राजधानी में गुरुवार से बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, भारी बर्फबारी को लेकर शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि शहर की सभी सड़कें फिसलन के कारण बंद हैं। लोग अनावश्यक आवाजाही से बचें और अगर कहीं जाना जरूरी हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 0177-2812344 या 112 नंबर या फिर नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क किया जा सकता है। भारी बर्फबारी के चलते नगर निगम शिमला परिधि में शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इस बाबत देर रात अधिसूचना जारी की है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि शहर में भारी बर्फबारी के कारण नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। शहर के जाखू क्षेत्र में करीब तीन फीट बर्फबारी हई है। इसके अलावा नवबाहर में दो फीट तक बर्फबारी हुई है। शनिवार को शहर की सड़कों से युद्धस्तर पर बर्फबारी हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।