मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर इतनी भारी भीड़ जुट गई कि विधायकों को कंधों पर उठाकर बैठक में पहुंचाना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुखविंद्र सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोनों के समर्थक उलझते भी नजर आए। राजधानी शिमला स्थित होटल हिमलैंड में कई विधायकों के साथ सुक्खू ने देर रात तक बैठक की। प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायकों का हॉलीलॉज में हाजिरी भरने का दौर जारी रहा।
अपने-अपने विधायकों को एक साथ रखने के चक्कर में दिल्ली से आए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रस्तावित बैठक आठ बजे शुरू हुई। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुला लिया गया था। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से वीरवार शाम को कई विधायक चंडीगढ़ की राह पर निकल गए थे।