महिलाओं के हाथ में दिनभर मोबाइल फोन देख यदि आपको लगता कि वे चैटिंंग में लगी रहती हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, लखनऊ में बड़ी संख्या में महिलाएं व्हाट्सएप पर कारोबार कर रही हैं। आपको अच्छी खासी दुकान इन महिलाओं के मोबाइल फोन में मिल जाएगी। कोराना गाइडलाइन को लेकर सख्त महिलाओं ने घर पर खुद को व्यस्त रखने का यह तरीका ढूंढ निकाला है। एक तरफ वे अपने हुनर को निखार रही हैं तो दूसरी तरफ वे व्हाट्सएप ग्रुप पर कारोबार को बढ़ा रही हैं। लॉकडाउन के पहले तक महज कुछ ही ग्रुप कारोबार से जुड़े थे। लॉकडाउन के दौरान करीब 40-50 ग्रुप सामने आए हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ महिलाओं से, जो चैटिंग को बाय-बाय कर अपने कारोबार को दे रहीं नई ऊंचाइयां...।