Yoga Tips: अक्सर दफ्तर या घर के कामकाज के दौरान लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। गृहणियां परिवार और रसोई के कामकाज के कारण बहुत थक जाती हैं। थकान के साथ ही पीठ और कमर में दर्द होना सामान्य है। हालांकि कई बार इस तरह के दर्द से कामकाज में समस्या होने लगती है। जैसे जो लोग रसोई का कामकाज करते हैं और आटा गूंथते हैं, उनकी कलाई में आटा गूंथते समय अधिक दबाव देने पर दर्द होने लगता है। कपड़े धोते समय या घर की साफ सफाई करते समय हाथ, पीठ या कमर में दर्द होना सामान्य है। ज्यादा समय तक खड़े खड़े काम करने से सर्वाइकल का दर्द भी परेशान कर सकता है। हालांकि भारतीय महिलाएं रोज होने वाले इस दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं, जो कि बाद में अधिक समस्या बढ़ा सकता है। महिलाएं कलाई, कमर, पीठ और हाथों के दर्द से निजात पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं। योग से कई लाभ मिलते हैं और शारीरिक दर्द कम होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए गृहणियों के लिए दर्द से राहत पाने के फायदेमंद योगासन।
अधोमुख श्वानासन
अगर आपकी कलाइयों में दर्द रहता है तो उन्हें मजबूत बनाने और दर्द से राहत पाने के लिए अधोमुखाश्वासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से कलाइयों पर दबाव पड़ता है और मजबूती मिलती है। अधोमुखाश्वासन करने के लिए पेट के बल सीधे लेटकर कमर को ऊपर की तरफ ले जाएं। घुटनों को सीधा रखते हुए हाथों को फर्श से छुएं। इस आसन को करते समय घुटने और कमर सीधी रहनी चाहिए।
मयूरासन
इस आसन को करने से हाथ और भुजाएं मजबूत होती है। पेट संबंधी विकार दूर हो सकते हैं। मयूरासन करने के लिए एड़ियों के बल बैठकर हाथों को फर्श पर रखें। अब उंगलियों को पैरों की ओर रखते हुए पैरों को पास और घुटनों को दूर सीथा रखें। फिर हाथों को शरीर के ऊपर की उठाते हुए कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें।
वशिष्ठासन
हाथों और कलाइयों की मजबूती के लिए नियमित वशिष्ठासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से हाथों पर जोर पड़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वशिष्ठासन का अभ्यास करने के लिए एक हाथ पर पूरे शरीर का भार रखते हुए दूसरे हाथ को ऊपर हवा में उठाएं।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।