Pre Wedding Yoga For Girls: अपनी शादी में हर दुल्हन सुंदर दिखना चाहती है। सुंदर दिखने के लिए लड़कियां ट्रेंडी आउटफिट और मेकअप का सहारा लेती हैं लेकिन बिना मेकअप और साधारण कपड़ों में भी निखार के लिए लड़कियों को कुछ अन्य तरीके अपनाने चाहिए। नेचुरल तरीके से लंबे समय तक सुंदर दिखने के लिए योग एक कारगर उपाय है। योग से त्वचा में में निखार आती है। स्किन चिकनी और चमकदार हो जाती है। योग शरीर को भी सुडौल और कर्वी बना सकता है। शरीर पर अतिरिक्त त्वचा और मोटापा कम करने के लिए भी योग का अभ्यास कर सकते हैं। अगर जल्द शादी होने वाली है, तो लड़की को नेचुरल निखार और सुंदर शरीर के लिए यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
सर्वांगासन
सर्वांगासन योग त्वचा पर निखार लाने के लिए लाभकारी है। पीठ के बल लेट कर अपने पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं। भार अपने कंधों पर लेते हुए पीठ को अपने हाथों से सहारा दें और कोहनियों को जमीन पर टिका दें। अब दोनों हाथ कमर पर रखते हुए कमर और पैरों को सीधा रखें। कंधों और बाजूओं पर पूरा भार देते हुए पैरों की उंगलियों को धीरे-धीरे नाक की सीध में लाएं। गहरी अवस्था में रहते हुए इसी अवस्था में रहें।
हलासन
चिकनी त्वचा के लिए हलासन का अभ्यास करें। हलासन करने के लिए पीठ के बल लेट कर हथेलियों को बगल में फर्श पर रख दें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाएं। पेट की मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हुए इस अवस्था में रहें और दोनो हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। अब धीरे से पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाते हुए 30 सेकेंड इसी अवस्था में रहें।
फेस योगा
जिन लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं, उन्हें फेस योगा करना चाहिए। इस योग को करने के लिए दोनों हाथों को तर्जनी उंगली से आंखों के नीचे हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आंखों को खुला रखें। रोजाना यह अभ्यास डार्क सर्किल कम करता है।
हास्य योग
चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी हो तो योग के जरिए उसे कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना हास्य योग का अभ्यास करें। हास्य योग करने के लिए प्रतिदिन जोर-जोर से हंसें। हंसने से चेहरे पर जमा चर्बी कम होने लगती है। इस योगाभ्यास से मस्तिष्क भी शांत रहता है और तनाव कम होता है।