Yoga Tips : आपके कितने स्वस्थ हैं, यह आपका पेट आसानी से बता सकता है। पेट पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण तक को बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में सहायता करता है। पेट के अंगों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। पेट में होने वाली समस्याओं के कारण पेट फूलने लगता है, कब्ज और अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि सामान्य तौर पर कुछ दवाओं के सेवन से इन समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर अक्सर ही पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़े तो नियमित योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण को कम करने और स्वास्थ्य लाभ के लिए योग फायदेमंद है। योगासनों के अभ्यास से पेट के अंगों को बेहतर बनाने, मालिश, पाचन स्वास्थ्य बेहतर रखने और अपच व कब्ज जैसे जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किन आसनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।