प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। कोरोना महामारी ने वैसे ही विश्व की प्रगति में विघ्न उत्पन्न किए हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय प्रयास कर रहा है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बेहतर रहे और संतुलन बना रहे। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, विषय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
साल 1948 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, जबकि इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1950 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। तभी से संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1950 से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े समस्त देश इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। जैसे- जैसे सदस्य जुड़ते गए विश्व स्वास्थ्य दिवस का भी प्रसार होता गया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस के सारे उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से ही जुड़े हुए हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य
पिछले 71 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय
विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए हर बार एक विषय तय किया जाता है और इसी क्षेत्र में फिर विश्व स्वास्थ्य दिवस काम करता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ है। दुनिया स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आगे चलकर स्वस्थ दुनिया का निर्माण हो इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस ओर कार्य करेगा।