विश्व में पिछले 27 साल से विश्व विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है। विकलांग, वे लोग कतई नहीं होते जिनमें कोई कमी हो, बल्कि ये वे लोग हैं जो ईश्वर के सबसे प्रिय हैं, इनके पास अलग गुण हैं। इन लोगों में आम लोगों की तुलना में अधिक आत्मबल और इच्छा शक्ति होती है जो कि इन्हें अन्य लोगों से खास बनाती है इसलिए भारत में प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर इन्हें दिव्यांग कहा जाने लगा। लेकिन आज भी विश्व में दिव्यांगों को लेकर कई सारी समस्याएं हैं। इन बाधा रूपी समस्याओं को मिटाने के लिए ही हम इस एक दिन को उत्सव के रूप में मनाते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए विश्व विकलांगता दिवस का इतिहास, विषय और अन्य जानकारी।