दक्षिण के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक केरल, पर्यटकों का हमेशा से खास पसंद रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और लजीज़ खान-पान इसे और भी खास बनाती है। केरल के खान-पान के तरीकों की छवि उत्तरी भारत के कई होटलों में भी दिख जाती है, जिससे यह साफ स्पष्ट होता है कि लोगों के लिए यह बेहद पसंदीदा रहा है। अगर आप क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान दक्षिण के राज्यों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो केरल को इस सूची में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। यहां की अलौलिक प्राकृतिक सुंदरता हमेशा के लिए आपके मन-मस्तिष्क में रम जाएगी।
केरल का शाब्दिक अर्थ है- केरा और आलय, इस मलयालम शब्द का अर्थ होता है- नारियल की धरती। असल में केरल में नारियल की पैदावार काफी अधिक होती है, यहां के नारियल अन्य राज्यों तक भी भेजे जाते हैं। सी फूड व्यंजनों के लिए केरल हमेशा से यहां आने वाले लोगों के लिए पसंद का केंद्र रहा है।
आइए दिल्ली से केरल की यात्रा पर चलते हैं और इस खूबसूरत राज्य के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।