Ram Navami 2023: 30 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि और रामनवमी को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन पर पारिवारिक कार्यक्रम कर सकते हैं। अगर परिवार में नन्हा मेहमान शामिल हुआ है या घर के बच्चे के नामकरण की योजना है तो इस मौके पर बच्चे का प्यारा सा नाम रख सकते हैं। राम नवमी तिथि के मौके पर अयोध्या नरेश श्री राम चंद्र का जन्म हुआ था। राम चंद्र विष्णु भगवान के सातवें अवतार हैं। श्रीराम को आदर्श बेटा कहा जाता है। अपने पिता की आज्ञा और सौतेली माता की इच्छा की पूर्ति के लिए श्री राम चंद्र ने राजपाट छोड़कर 14 वर्ष का वनवास ले लिया था। वह एक आदर्श बेटे, पति, दोस्त और राजा थे। इसीलिए राजा रामचंद्र को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। ऐसे में अगर आप राम जैसे बेटे की चाह रखते हैं तो श्रीराम के नाम पर अपने बच्चे का नामकरण करें। यहां श्रीराम के कुछ माॅर्डन नामों की सूची दी जा रही है।