National Best Friends Day 2023: दुनिया में परिवार के बाद जो पहला रिश्ता एक इंसान बनाता है, वह दोस्ती का होता है। दोस्ती बहुत खास रिश्ता है, यह भले ही खून से नहीं जुड़ा होता लेकिन अहसासों से जुड़ा होता है। इसलिए अधिक मजबूत होता है। बच्चा परिवार से बाहर जैसे ही निकलता है, अपने ही जैसे अन्य बच्चों के संपर्क में आता है और उनके साथ को पसंद करने लगता है। इसी को दोस्ती कहते हैं। दोस्त सुख दुख में आपका साथ देते हैं।
एक अच्छा दोस्त एक अच्छा मार्गदर्शक भी होता है। दोस्ती के इसी अहम रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए दुनिया में दोस्ती दिवस मनाया जाता है। 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और अगस्त के पहले रविवार को भारत में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाते हैं। हालांकि एक और खास दिन दोस्तों के नाम होता है, जिसे नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे के रूप में मनाते हैं। हर वर्ष 8 जून को नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जाता है। जो लोग आज राष्ट्रीय खास मित्र दिवस मना रहे हैं, उन्हें इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों को प्यार भरे संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे के प्यार पूर्ण शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।