शरीर के स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का सुचारु रुप से चलना बहुत जरुरी है। पाचन सही न होने पर पेट से संबंधित बीमारियों से तो जूझना ही पड़ता है और भी कई समस्याएं होने लगती हैं। खराब दिनचर्या, रात को सही से नींद न लेना, ज्यादा अनहेल्दी जैसे तला-भुना या जंक फूड अधिक मात्रा में लेना आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर डालता है। जिसके कारण अपच, कब्ज आदि समस्याएं होने लगती हैं। अधिक धूम्रपान या अल्कोहल के सेवन से भी पाचन क्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो इन समस्याओं को आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू चीजों से दूर कर सकते हैं।