Navratri 2023 Recipe : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। कलश स्थापना के साथ लोग माता की पूरे मन से पूजा करते हैं। इसके साथ ही कई लोग मां दुर्गा को खुश करने के लिए व्रत करते हैं। बहुत से लोग तो एक समय खाना खा लेते हैं पर, कई लोग सिर्फ फलाहार से व्रत रहते हैं।
अगर आप भी फलाहार के साथ व्रत रखते हैं, पर हर बार ये सोच कर संशय में रहते हैं कि व्रत के दौरान क्या खाएं तो आपकी इस दुविधा का हल हम बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप कुट्टू का डोसा बनाकर खुद भी खा सकते हैं और अपने घर वालों को भी खिला सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है। तो आइए देर ना करते हुए आपको कुट्टू के आटे का डोसा बनाना सिखाते हैं।