Happy Ramadan 2023 Wishes: इस्लाम का पवित्र महीना रमजान की शुरुआत 24 मार्च 2023 से हो रहा है। माह-ए-रमजान मुस्लिम समुदाय का बहुत पाक और महत्वपूर्ण महीना होता है। इस महीने में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान की शुरुआत से लेकर ईद के त्योहार तक लोगों में हर दिन उत्साह देखने को मिलता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इस माह-ए-रमजान के मौके पर रोजे और इबादत के साथ दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां रमजान के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके अपनों को भेजकर रमजान माह की मुबारकबाद दे सकते हैं।