Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes: माता दुर्गा की आराधना का खास पर्व नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरु हो रहा है। नवरात्र नौ दिन का पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवदुर्गा का आह्वान किया जाता है। इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। द्वितीय नवरात्रि को मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवे दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन माता महागौरी और आखिर में नवे दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। नवरात्रि के नौ दिनों के पावन पर्व को मनाने से पहले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजन को शुभकामनाएं देकर शुभ दिनों की शुरुआत करें। इन चैत्र नवरात्रि के मौके पर अपने करीबियों को भेजें देवी मां की दिव्य तस्वीरों के साथ आकर्षक शुभकामना संदेश।