आंत में सूजन होना कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है बल्कि कई बार यह एक गंभीर समस्या बन जाती है। वैसे इसके लक्षण सामान्य हैं, इसलिए कई बार लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं चलता और सबसे बड़ी बात कि इसके लक्षण अचानक दिखाई देने के बजाय धीरे-धीरे विकसित होते हैं। आंत में हुई इस सूजन को मेडिकल भाषा में अल्सरेटिव कोलाइटिस कहते हैं। लंबे समय तक यह सूजन होने पर आंत के कैंसर का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। हालांकि घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या से निजात तो नहीं पाया जा सकता, लेकिन इससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है और साथ ही इसे बढ़ने से रोका भी जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में और वो कौन से घरेलू उपाय हैं, जो आंत के सूजन में राहत दे सकते हैं।