कम उम्र में मां बनने का मतलब है 20 साल की उम्र से पहले ही गर्भधारण कर लेना। टीन एज में ही मां बनना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए खतरा होता है। वैसे तो किशोरावस्था में संबंध बनाना भी खतरनाक हो सकता है लेकिन अगर संबंध बन भी जाते हैं तो गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों के बारे में टीनएज लड़कियों को पता होना चाहिए। बहुत सारे किशोर उम्र के लड़के लड़कियां यौन शिक्षा के बारे में अधूरी जानकारी रखते हैं और इस उम्र में प्रेग्नेंसी में होने वाली परेशानियों के बारे पूरी जानकारी के अभाव में उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में उन्हें जानकारी होना बहुत जरूरी है। आगे की स्लाइड में जानिए कम उम्र में मां बनने से लड़कियों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।