कोरोना से जूझते हुए पूरे विश्व को लगभग एक वर्ष हो चुका है। इसे मात देने के लिए हर देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। वैक्सीन निर्माण की प्रक्रिया भी त्वरित हो चुकी है। वर्तमान में विश्व में 212 वैक्सीन पर काम चल रहा है। संभावना है कि इनमें से 10 वैक्सीन अगले साल तक लोगों तक पहुंच जाएं। बाकी शेष सभी वैक्सीन 2024 तक लोगों की पहुंच में होंगी। ड्यूक विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक आने वाले तीन से चार साल में दुनिया के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। भविष्य में वैक्सीन के लिए निवेश और उत्पादन क्षमता पर भी काम किया जाएगा।